- अनियमित खानपान, सुस्त जीवनशैली और नियमित व्यायाम की कमी के कारण भी आपको हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- यदि आपको मोटापे से संबंधित समस्या है और लगातार तनाव बना रहता है। इसके अलावा आपको हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या है, तो आपको अपने हृदय का खयाल रखना बहुत आवश्यक है। इसके लिए तले हुए भोजन, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाएं, एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।