job search 🔍

                                       🌤️Weather Details🌀
Home  ›  Tidak Ada Kategori

रचना :ऐ दुनिया वालो तुमसे बड़ा डर लगता है

0 min read

 ऐ दुनिया वालो तुमसे बड़ा डर लगता है

 पता नहीं क्यों?पर  लगता है

तुम्हारे अलग-अलग नज़रिए  को देख डर लगता है

तुम्हारे अलग अलग रिश्तों से भी डर लगता है

तुम्हारे प्रेम से, तुम्हारे क्रोध से भी डर लगता है 

तुम्हारी नैतिक समझ से और  शिक्षा से भी डर लगता है 

मन में यह डर हर समय रहता है

ऐ दुनिया वालों तुमसे बड़ा डर लगता है

तुम्हारे मतलब से डर लगता है ,

तुम्हारी सहानुभूति से डर लगता है ,

जो अजीज बने बैठें है उनसे डर लगता है ,

पता नहीं क्यों? मुझे डर लगता है

                                              ADC